Eaducation Abiyan

मानव विकास एवं अधिकार केन्द्र संस्थान ने ली ग्राम नोसल की समस्याओं का जायजा
रूपनगढ 1 दिसम्बर 2024 मानव विकास एवं अधिकार केन्द्र संस्थान अजमेर द्वारा ग्राम नोसल तहसील रूपनगढ का संस्थान टीम द्वारा ग्राम में व्याप्त समस्याओ पर एक बैठक का आयोजन ब्लांक अध्यक्ष जगदीश जी की अध्यक्षता में किया गया जिसमे ग्राम के लगभग 80 लोगो ने भाग लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी कई वर्षो से रह रहे दलित एव कमजोर वर्ग के लोगो को उनकी भूमि आबादी में नहीं होने से उन्हे कई समस्याएॅंह ै और वे लाभ से वंचित है, इसके अलावा पानी की गंम्भीर समस्या है, पीने का पानी नही है ओर कुॅओ में पलोराइड युक्त पानी है जिसमे जिससे कई लोग बीमारियों से ग्रसित है, इसके अलावा कई विधवाओं की पेशन नही हुई है और कई लोगो के पेशन नही है। इसके अलावा राशन वितरण से वंचित है। इसके अलावा उनके मोहल्लों में रास्तो की समस्या के साथ सडके व नाली बनाने में भेदभाव किया जा रहा है। इस बाबत् उन्होने कई बार ग्राम पंचायत को इन समस्याओं से अवगत करवाया किन्तु इन लोगो की सुनवाई आज तक नही हुई है जिससे इन लोगो में रोष व्याप्त है और यदि शीध्र ही इनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो वह आन्दोलन करेगे। संस्थान के द्वारा इनकी समस्याओं को जायजा लिया गया और शीध्र उच्च अधिकारियो को अवगत करवा कर इस पर शीध्र कार्यवाही करवायी जायेगी।
उक्त बेठक में संस्थान के सचिव रमेश चन्द बंसल, उप सचिव मोहन लाल सॉखला, ब्लाक अध्यक्ष जगदीश, उपाध्यक्ष विनोद बोपारिया, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन मल सहित गामवासियो ने भाग लिया।
कृप्या प्रकाशनार्थ
रमेश चन्द बंसल सचिव मानव विकास एवं अधिकार केन्द संस्थान अजमेर राजस्थान
मो. न. 8854812974